फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Price of green peas decreased by Rs 3600 in 10 days

Lalitpur News: 10 दिन में 3600 रुपये तक घटे हरी मटर के दाम

Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Price of green peas decreased by Rs 3600 in 10 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। हरी मटर के दाम 10 दिन में 3600 रुपये तक कम हो गए। दो सप्ताह पहले जहां 10 से 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल में खरीद हो रही थी, वह अब घटकर 6800 से 7400 तक रह गई है। अचानक दाम गिरने से किसानों में मायूसी है। उनका कहना है कि 18 हजार रुपये क्विंटल बीज लिया था, उपज के आधे दाम भी नहीं मिल रहे हैं।

रबी फसलों में हरी मटर की खेती को किसान बढ़ावा दे रहे हैं। लगातार इसका दायरा बढ़ता जा रहा है। हरी मटर की फसल पककर तैयार है। इसकी कटाई व मड़ाई चल रही है। लेकिन, किसानों को मंडी में हरी मटर का लागत के मुकाबले सही दाम नहीं मिल पा रहा है। 10 दिन पहले जहां हरी मटर के दाम 10 से 11 हजार रुपये प्रति क्विंटल थे, वह अब 6800 रुपये से 7400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की जा रही है। किसानों का कहना है कि मटर की फसल से लाभ होना तो दूर लागत निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed