फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   President of Sahu Samaj beaten up, people who came to save him also beaten up

Lalitpur News: साहू समाज के अध्यक्ष से मारपीट, बचाव करने आए लोगों को भी पीटा

Mon, 29 Jul 2024 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
President of Sahu Samaj beaten up, people who came to save him also beaten up
ललितपुर। रामराजा मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महारुद्राभिषेक के दौरान साहू समाज के अध्यक्ष से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद और 12 अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के रावतयाना मोहल्ला निवासी संतोष साहू पुत्र कम्मोद साहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह साहू समाज का अध्यक्ष है। वर्तमान में रामराजा मंदिर लक्ष्मीपुरा में साहू समाज के तत्वावधान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण और महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम 22 जुलाई से चल रहा था। 29 जुलाई को होने वाले हवन और भंडारे की तैयारियाें को लेकर शनिवार रात को समाज के लोग, रामराजा मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मंदिर में उपस्थित थे। इसी दौरान कार्यक्रम में व्यवधान और अशांति फैलाने के उद्देश्य से रमेश चंद्र साहू पुत्र जानकी प्रसाद साहू, चक्रेश पुत्र जानकी प्रसाद, रामकिशोर, रामस्वरूप साहू पुत्र हरचरन साहू, रामकुमार पुत्र नत्थूराम, भगवानदास पुत्र रामदास, रितिक, शुभम पुत्र भगवानदास, सोनल पुत्री रामस्वरूप, रीना पत्नी चक्रेश साहू अपने 10-12 लोगों के साथ आए। मंदिर में समाज के लोगों के साथ गाली-गलौज की और मंदिर को अपने परिवार का बताया। यहां से भाग जाने की बात कही। जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए हरीशंकर उर्फ बल्लू साहू के साथ मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुनकर जब केशव प्रसाद आए तो उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। तब तक साहू समाज के पदाधिकारी और ट्रस्टी बृजेश साहू, रमेश साहू, डॉ. रामगोपाल साहू व अन्य लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed