{"_id":"5ff222d28ebc3e3d723f8b5b","slug":"preperation-for-covid-vaccine-lalitpur-news-jhs1851242157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियां हुई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड वैक्सीन टीकाकरण की तैयारियां हुई पूरी
विज्ञापन
corona hotspot 1.jpg
- फोटो : corona hotspot 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। पहले सत्र में स्वास्थ्य विभाग के 41 सौ कर्मियों को टीकाकरण किया जाएगा, जिनका डाटा कोविन पोटर्ल पर अपलोड किया गया है। अब कोविड वैक्सीन आने के बाद शीघ्र ही टीके लगने शुरू हो जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारी कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन रूम तैयार हो गया है। आइएलआर भी आ चुके हैं, जिन्हें इंजीनियरों द्वारा फिट किया जा रहा है, जिससे दवा निर्धारित तापमान में सुरक्षित रखी जा सके। वैक्सीन को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में रखा जाएगा, जिसकी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं।
स्वास्थ्य कर्मियों को ब्लाक स्तर पर टीकाकरण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। विभाग मॉक ड्रिल की तैयारी करने में जुट गया है, जिसके लिए जिला मुख्यालय से अधिकारी मॉक ड्रिल के लिए संबंधित कर्मियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण का टीका प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाना है। लगभग 41 सौ स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। वैक्सीन आने के बाद विभाग द्वारा टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
------
पांच को होगी मॉक ड्रिल
कोविड वैक्सीन के टीकाकरण को तैयारियां पूरी होने के बाद अब विभाग टीका लगाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। पांच जनवरी को स्वास्थ्य कर्मी टीका लगने की मॉक ड्रिल करेंगे, जो मुख्यालय के साथ ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में भी की जाएगी।
-------
कोविड वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रशिक्षण दिया जा चुका, वैक्सीन कक्ष भी तैयार हो चुका है। पांच को विभाग द्वारा मॉक ड्रिल की जाएगी।
- जिलाधिकारी, अन्नावि दिनेश कुमार
-----
प्रथम सत्र में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक व जिला मुख्यालय पर टीकाकरण किया जाएगा। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं।
- डा. हुसैन खान
नोडल अधिकारी
टीकाकरण
-----
रविवार तक लगभग 41 सौ स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा कोविड पार्टल पर अपलोड हो चुका है। मॉकड्रिल के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट