फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations for the Jal Vihar festival begin; committee assigns responsibilities.

Lalitpur News: जल विहार पर्व तैयारियां शुरू,समिति ने सौंपी जिम्मेदारियां

Mon, 07 Sep 2026 12:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Jal Vihar festival begin; committee assigns responsibilities.
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने जल विहार पर्व की तैयारियों पर बैठक की। चौबयाना स्थित श्री रघुनाथ मंदिर प्रांगण में यह बैठक हुई। समिति ने परंपरागत श्रद्धा व उत्साह के साथ डोल ग्यारस पर्व मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

आगामी 22 सितंबर को शाम 5 बजे श्री रघुनाथ जी मंदिर चौबेयाना से शोभायात्रा शुरू होगी। भगवान बांके बिहारी विमान में विराजे सुमेरा तालाब को रवाना होंगे। शोभायात्रा चौबेयाना, रावरपुरा, सुभाषपुरा, घंटाघर, वीर सावरकर चौक, तालाबपुरा होते हुए सुमेरा तालाब पहुंचेंगी। यहां पवित्र गंगाजल से भगवान बांके बिहारी जल बिहार करेंगे। जल अभिषेक के बाद महाआरती की जाएगी। रात्रि 8 बजे के बाद सभी विमान सावरकर चौक से कटरा बाजार गणेश झांकी स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद वे जगदीश मंदिर और थानेश्वर मंदिर जाएंगे, जहां महाआरती होगी।
विज्ञापन


व्यवस्थाओं पर चर्चा
पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अशोक पटैरिया ने बताया कि कार्यक्रम भव्य रहेगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने टूटी सड़कों और सुमेरा तालाब में पानी की कमी दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने सड़क, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की। एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका प्रशासक से मिलकर ज्ञापन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed