फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations for Martyrs' Festival in final stages, events to begin on December 5

Lalitpur News: शहीद महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण, पांच दिसंबर से होंगे कार्यक्रम

Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Martyrs' Festival in final stages, events to begin on December 5
अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल स्मृति में मनेगा शहीद महोत्सव
विज्ञापन

महरौनी/ललितपुर। अमर शहीद राजेंद्र शुक्ल की स्मृति में आयोजित शहीद महोत्सव मेला 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में है। बुधवार को स्मृति समारोह सद्भावना समिति और स्वयंसेवकों ने बैठक में तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसमें पांच दिसंबर से 11 दिसंबर तक शहीद पार्क में महोत्सव और शहीद मंच चभागु इंटर कॉलेज के रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
पांच दिसंबर को सुबह विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद, शहीद पार्क में शस्त्र सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दोपहर 2 बजे दी जाएगी। शाम को शहीद मंच पर पूर्व सैनिक सम्मान व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

महोत्सव में बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति, देशभक्ति और कला की झलक देखने को मिलेगी। इस दौरान प्रदीप पाठक, ठाकुर धीरज सिंह सिकरवार, सूर्य प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश नारायण तिवारी (एड.), पवन पटैरिया, बृजेश नायक, पीयूष शुक्ला, अवधेश खरे, श्रीराम रैकवार, भरत कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे कार्यक्रम
- पांच दिसंबर को प्रभातफेरी, शहीद पार्क में सलामी।
- छह दिसंबर को पारंपरिक लोक और बुंदेलखंडी कलाओं की प्रस्तुति।
- सात दिसंबर को स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
- आठ दिसंबर को आकर्षक संगीत नाइट (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन।
- नौ दिसंबर को स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या
- 10 दिसंबर को बुंदेली लोकगीत।
-11 दिसंबर को सुबह पांच बजे सर्वधर्म सभा के साथ समापन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed