{"_id":"689e40bc09bc52d63b02cf15","slug":"preparations-for-janmashtami-begin-markets-decorated-with-idols-and-costumes-of-laddu-gopal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-140880-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, लड्डू गोपाल की मूर्तियों व पोशाकों का सजा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू, लड्डू गोपाल की मूर्तियों व पोशाकों का सजा बाजार
विज्ञापन
- कल श्रद्धा व उत्साह से घर-घर मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जन्माष्टमी के पर्व को एक दिन ही बचा हुआ है। 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व होने के चलते लड्डू गोपाल की मूर्तियों, झूला और पोशाकों का बाजार सज गया है। श्रद्धालुओं घरों में लड्डू गोपाल की पोशाकों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही जन्माष्टमी पर शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।
जन्माष्टमी का त्योहार शनिवार को जिले में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिराें व घरों में अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोग भगवान के झूला, श्रृंगार के सामान, पोशाकें और भगवान लड्डू गोपाल की मूर्तियां बाजार से खरीद रहे हैं। जन्माष्टमी के चलते लड्डू गोपाल की मूर्तियों, व पोशाकों का बाजार सज गया है। पुरानी तहसील से घंटाघर जाने वाली सड़क किनारे, कटरा बाजार, लोहा पीतल मार्केट, तुवन से तालाबपुरा जाने वाली सड़क पर जगह-जगह दुकानें सजाई गई हैं। बाजार में दुकानों पर छोटे लड्डू गोपाल की मूर्तियां 150 से 400 रुपये तक में मिल रही हैं। जबकि इससे अधिक बड़ी लड्डू गोपाल की मूर्तियां बाजार में तौल के अनुसार 1200, 1500 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं बाजार में लकड़ी के आकर्षक सजावट वाले झूले सौ रुपये से लेकर 300 और 550 रुपये तक में उपलब्ध है। जबकि लड्डू गोपाल के लिए पीतल के झूला 450 रुपये से 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसी प्रकार भगवान की पोशाकें लड्डू गोपाल की मूर्ति के साइज के अनुसार दस रुपये से लेकर 250 व 300 रुपये तक में उपलब्ध हैं। भगवान की पोशाकें चमकदार रेशमी कपड़ों के साथ ही आकर्षक डिजाइजन में उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके चलते अभी से बाजारों में भगवान की पूजन सामग्री के साथ ही भगवान के झूले, भगवान की मूर्तियां व पोशाकें खरीदने के लिए दुकानों पर लोग पहुंचने लगे हैं।
-- -- -- -- --
मंदिरों में हो रही तैयारियां
जन्माष्टमी पर्व शनिवार को होने के चलते मंदिरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। मंदिरों को सजाने के लिए फूलमालाओं और कहीं कहीं गुब्बारों से सजावट के लिए अभी से बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
घर-घर खीरा काटकर मनाया जाएगा लड्डू गोपाल का जन्म
जन्माष्टमी पर घर-घर लड्डू गोपाल का भव्यता के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा। भगवान लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान कराने के साथ ही ठाकुरजी के पना यानि चित्र को दीवार पर चस्पा करके तिलक करते हुए राखी पहनाई जाएगी। इसके बाद लड्डू गोपाल को नवीन आकर्षक वस्त्र पहनाकर आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। फिर भगवान को फूल मालाएं पहनाते हुए पंजीरी, मिठाई, पूड़ी, खीर का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद खीरा काटकर भगवान का जन्मदिवस मनाया जाएगा।