फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pregnant woman takes her own life along with two children; five-year-old daughter survives.

Lalitpur News: गर्भवती महिला ने दो बच्चों संग जान दी, पांच वर्षीय बेटी की बची जान

Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman takes her own life along with two children; five-year-old daughter survives.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम धौर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह 35 वर्षीय गर्भवती महिला दीपा यादव ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना में उसकी तीन वर्षीय बेटी शिवांशी और दो वर्षीय बेटे कृष की भी मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी दिव्यांशी बच गई। परिजनों का आरोप है कि महिला पति की शराब की लत और घरेलू विवाद से परेशान थी। घटना से पहले शिकायत लेकर धौर्रा पुलिस चौकी भी पहुंची थी। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने चौकी प्रभारी विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूचना मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि दीपा की शादी करीब सात-आठ वर्ष पहले थाना पाली क्षेत्र के ग्राम चंदेरा निवासी विट्टी यादव से हुई थी। दंपती की दो बेटियां और एक बेटा था। विट्टी यादव हलवाई का काम करता है और करीब एक वर्ष से परिवार के साथ ग्राम धौर्रा में किराये के मकान में रह रहा था। दीपा तीन से चार माह की गर्भवती थी। आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन उससे विवाद करता था। रविवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7 बजे दीपा तीनों बच्चों को लेकर धौर्रा पुलिस चौकी पहुंची और पति की शिकायत की। उनका आरोप है कि वहां कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके कुछ देर बाद लगभग सुबह 8:30 बजे रेलवे क्रॉसिंग के पास यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की मां मीरा, मामा रामबाबू समेत अन्य परिजन भी वहां पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यदि महिला की शिकायत पर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो संभवतः यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।


कोट
महिला और उसके दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का पति शराब का आदी था और अक्सर उससे विवाद करता था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - अजय कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed