फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PRD jawan killed in road accident, colleague injured

Lalitpur News: सडक हादसे में पीआरडी जवान की मौत, साथी घायल

Tue, 30 Jun 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan killed in road accident, colleague injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ड्यूटी पर आते समय थाना जखौरा के ग्राम नदनवारा के पास हाईवे-44 पर पीआरडी जवान 55 वर्षीय मिठ्ठन लाल निवासी ग्राम हर्षपुर तालबेहट की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि साथी पीआरडी जवान 40 वर्षीय गब्बर निवासी ग्राम सोंरई घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
परिजनों ने बताया कि मिठ्ठन लाल पीआरडी जवान था और वर्तमान में विकास भवन में तैनात था। सोमवार की सुबह करीब 9 बजे मिठ्ठन लाल बाइक से अपनी ड्यूटी के लिए आ रहा था। बाइक पर उसके साथ उसका साथी पीआरडी जवान गब्बर भी था। नदनवारा के पास हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे मिठ्ठन और गब्बर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल मिठ्ठन लाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गब्बर को भर्ती कर लिया गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक छह भाई-दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके पांच पुत्री व तीन पुत्र हैं। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed