फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prakher jain welcomed

ननिहाल में प्रखर का हुआ जोरदार सम्मान

Tue, 05 Oct 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
prakher jain welcomed
मड़ावरा: स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान करते व्यापारी - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। यूपीएससी परीक्षा 2020 में 90वीं रैंक पाकर जनपद का नाम रोशन करने वाले प्रखर जैन का सोमवार को उनकी ननिहाल में जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर निवासी किरन राकेश कुमार जैन के पुत्र प्रखर जैन का नगर के व्यापारी प्रकाश कुमार, शांति कुमार जैन के यहां नैनिहाल है। सिविल सेवा में प्रखर का चयन होने पर नगरवासियों में भी हर्ष का माहौल है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवीन गल्लामंडी परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रखर का भव्य स्वागत करते हुए सम्मान किया गया। इस दौरान स्थानीय इकाई द्वारा व्यापार मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व श्री महावीर विद्याविहार में दिगंबर जैन समाज ने भी प्रखर जैन एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। कस्बे में श्री वर्णी बाल विद्या मंदिर में भी प्रखर जैन का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय खन्ना, राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, अजमेरी ख़ां, पंचम सिंह तोमर, नीलेश जैन, प्रियंक जैन, बंटी बजाज, सुमत मोदी, दिनेश सोनी, अंगद पटेल, चंद्रकांत नायक, माखनलाल कुशवाहा, हर्षवर्धन जैन अन्नू, राहुल जैन, पंखु सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed