फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Prakash Parv: Enjoyed the company with kirtan

प्रकाश पर्व: कीर्तन से संगत को किया निहाल

Wed, 01 May 2024 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Prakash Parv: Enjoyed the company with kirtan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। लक्ष्मीपुरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को गुरु अर्जुनदेव का प्रकाश पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। सुबह श्री अखंडपाठ साहिब जी की समाप्ति पर मुख्य ग्रंथी युवराज सिंह ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया।
उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव का जन्म गोइंदवाल साहिब में 15 अप्रैल 1563 को सोढ़ी खत्री परिवार में हुआ और 1579 में इनका विवाह माता गंगा के साथ हुआ था। सिख संस्कृति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अनेक प्रयत्न किए। इनके एक पुत्र हुआ जिनका नाम हरगोविंद सिंह था, जो बाद में सिखों के छठवें गुरु बने। वर्ष 1581 में गुरु अर्जुन देव सिखों के पांचवें गुरु बने। उन्होंने ही अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे की नींव रखवाई थी, जिसे आज स्वर्ण मंदिर के नाम से जाना जाता है। गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु अर्जुन देव (1581-1606) ने लिखा था और इसमें गुरु नानक और अन्य चार गुरुओं की शिक्षाएं शामिल हैं। इस अवसर पर लंगर की सेवा व छबील (मीठे शरबत) बलदेव सिंह, चरणजीत सिंह परिवार की ओर से हुई।
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि एक से नौ 9 जून तक गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 40 दिन लगातार सुबह 6:30 बजे से श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ होंगे। इसके बाद मुख्य ग्रंथी युवराज सिंह गुरबाणी के कीर्तन करेंगे। 10 जून को गुरु अर्जुन देव का शहीदी दिवस गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, जसपाल सिंह, बीके सिंह, हरजीत सिंह, डॉक्टर जेएस बक्शी, गुरप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed