फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prabhari mantri, complite road list, ae complain

पक्की सड़कों की सूची उपलब्ध नहीं कराने पर ऐई को फटकार

Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
prabhari mantri, complite road list, ae complain
मड़ावरा। जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन सामुदायिक भवन विकास खंड मड़ावरा में योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि द्वारा 250 से अधिक आबादी वाले ऐसे गांव जिनमें पक्की सड़क नहीं है, इसकी सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने पर प्रभारी मंत्री ने सहायक अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीण विद्युत आपूर्ति की समीक्षा में विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में समस्या संज्ञान में आने पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए। कहा कि सफाईकर्मी ग्राम पंचायतों में ही कार्य करेंगे, कोई भी सफाईकर्मी मुख्यालय स्तर पर संबद्ध नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, बिरधा के कुआंतला गांव के राशनकार्ड धारकों ने शिकायत बताई कि पूर्ति कार्यालय के बाबू द्वारा कार्ड में प्रति यूनिट जोड़ने पर 500 रुपये की मांग की जाती है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने घोर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता लोनिवि द्वारा 250 से अधिक आबादी वाले ऐसे गांव जिनमें पक्की सड़क नहीं है, इसकी सूची उपलब्ध नहीं कराए जाने पर प्रभारी मंत्री ने सहायक अभियंता को फटकार लगाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा के निरीक्षण में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। जिस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित चिकित्सक का स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को लाभांवित किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक हरिराम निरंजन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वंशीधर श्रीवास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed