फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Power outage in Pali; residents lose sleep.

Lalitpur News: गुल रहती है पाली की बिजली, लोगों की उड़ी नींद

Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Power outage in Pali; residents lose sleep.
पाली। नगर पाली सहित आसपास के गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। बरसात के चलते पिछले एक सप्ताह से फॉल्ट के नाम पर कभी रात भर तो कभी दिन भर बिजली गुल रहती है। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों ने बताया कि हल्की बारिश में ही बिजली गायब हो जाती है। शिकायत करने पर विभाग फॉल्ट का हवाला देता है और कई घंटे तक सप्लाई बहाल नहीं की जाती है। रात के समय बिजली गुल होने से लोगों की नींद उड़ी हुई है, तो दिन में दुकानदारों और छात्र-छात्राओं को भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने बिजली विभाग से फॉल्ट दूर कर स्थायी रूप से आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। अवर अभियंता धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि बारिश के चलते जहां भी फाल्ट हो रहे हैं उन्हें तत्काल ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed