{"_id":"67d5c7441cd68e867c0c45e0","slug":"posted-on-instagram-said-we-are-leaving-everything-behind-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-131500-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, कहा हम जा रहे सब कुछ छोड़कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, कहा हम जा रहे सब कुछ छोड़कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली, जिसमें लिखा कि हम जा रहे हैं, सब कुछ छोड़कर... ठीक है। इसके बाद सुबह उसका शव जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला।
थाना मदनपुर अंतर्गत ग्राम बारई निवासी छोटू यादव (22) शुक्रवार को अपने घर के पास स्थित जामुन के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। परिजन ने बताया कि 13 मार्च की रात को होलिका दहन कराने के बाद छोटू अपने खेत पर पहुंचा था। खेत में मवेशी घुसने पर बिना किसी का नाम लिए वह बाड़ी तोड़ने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान पास के खेत वाला गांव का व्यक्ति आया और उसमें व छोटू में कहासुनी हो गई। विपक्षी ने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। यह बात छोटू ने अपने छोटे भाई को फोन कर बताई थी।
इसके बाद शुक्रवार सुबह छोटू का शव घर के पास फंदे से लटकता मिला। छोटू ने देर रात अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर आखिरी स्टोरी डाली थी, जिसमें लिखा था कि गुड बाय छोटू भाई, आज से आपकी जरूरत नहीं है, हम ही ने तो बोली थी आपसे लव यू मेरी जान। हम हमेशा के लिए जा रहे हैं...सब कुछ छोड़कर, ठीक है। इंस्टाग्राम पर यह आखिरी स्टोरी डालने से पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि हर पहलू की जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।थ