{"_id":"5ee907798ebc3e433324c5fd","slug":"poor-water-supply-in-lower-zone-lalitpur-news-jhs1692456125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर जोन में सुचारू नहीं हो पाई जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर जोन में सुचारू नहीं हो पाई जलापूर्ति
विज्ञापन
टैंकर से पानी भरते नेहरू नगर वासी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। साइफन में आई तकनीकी खामी के कारण रविवार को भी लोअर जोन की जलापूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। पानी के लिए लोग परेशान रहे। उधर, अपर जोन के कई मोहल्ले पहले से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें नेहरू नगर, सिद्दनपुरा, जुगपुरा और आजादपुरा प्रथम शामिल हैं।
शहर के लोअर जोन का साइफन रविवार को खराब हो गया था। इस कारण कसाई मंडी की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। यह समस्या पिछले दो दिन से चल रही है। मंगलवार को सुबह जब जलापूर्ति की गई तो जलापूर्ति लड़खड़ा गई और मोहल्ला चौबयाना, रावरपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, पुरानी बजरिया, श्रद्घानंदपुरा, रैदासपुरा में पानी बहुत कम पहुंचा। यहां सुबह से ही लोग हैंडपंप पर पानी भरते रहे। अपर जोन में भी पेयजल की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मोहल्ला सिद्दनपुरा एक ऐसा क्षेत्र है जहां के ट्यूबवेल से टैंकर भरे जाते हैं लेकिन इसी मोहल्ले के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैंँ। मोहल्ला जुगपुरा के लोगों की निर्भरता हैंडपंप पर बढ़ती जा रही है। नेहरू नगर में लोगों का पाइप लाइन जलापूर्ति से भरोसा उठता जा रहा है। केवल दस, पंद्रह मिनट की ही आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को मजबूरन टैंकर व हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है।
-----
गर्मी का पूरा सीजन निकलने वाला है, लेकिन मोहल्ले की जलापूर्ति अभी तक सुचारु नहीं हो सकी है। पानी के चक्कर में लोगों के मन से कोरोना बीमारी का भय निकल गया है। लोग सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं। पानी के बिना किसी का काम भी नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
- दयाराम
-----
जब पूरा परिवार पानी भरने के लिए साथ जाता है, तब जाकर घर में पानी की पूर्ति हो पाती है। दस, पंद्रह मिनट की आपूर्ति से पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं हो पाता है।
- भगवान सिंह
-----
जब पानी सभी की आवश्यकता है तो जल संस्थान को संसाधन से लैस करना चाहिए। जब कोई शिकायत करता है तो विभाग के लोग धन की कमी का रोना रोने लगते हैं, लेकिन इससे मोहल्लेवासियों की प्यास थोड़ी बुझ जाएगी।
- नफीसा
-----
यदि विभाग हैंडपंपों की मरम्मत पर ही ध्यान देता रहे तो काफी हद तक पेयजल की समस्या से निपटा जा सकता है। कोई न कोई एक ऐसी सुविधा सर्वसुलभ होना चाहिए, जिससे लोगों को पीने का पानी मिलता रहे।
- आशा शर्मा
-----
साइफन के वाशर से हवा अंदर जा रही है, इस कारण साइफन बार-बार पानी छोड़ देता था। अब बासर को एयरटाइट किया गया है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान

हैंडपंप से पानी भर कर लाती महिला- फोटो : LALITPUR