फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Poor quality coming into the store repair transformers

खराब गुणवत्ता के आ रहे स्टोर में रिपेयर ट्रांसफार्मर

Sat, 24 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Poor quality coming into the store repair transformers
bitut bibhag, lalitpur news - फोटो : demo
लितपुर। विद्युत स्टोर में रिपेयर ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता खराब होने के चलते समय से पहले ही खराब हो जा रहे हैं। जिससे शहर में आपात व्यवस्था के लिए रखे ट्रॉली ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। यदि अब अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होते हैं, तो ऐसी स्थिति में विभाग के पास आपात व्यवस्था के लिए अन्य ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है, जिससे समस्या खड़ी हो सकती है।       
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा शहर में विभिन्न क्षमता 25केवीए, 63 केवीए, 100 केवीए, 250 केवीए, 400 केवीए व 630 केवीए के 295 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से मुहल्लों व मुख्य सड़कों व बाजार को बिजली आपूर्ति कर रोशन किया जा रहा है। शहर में करीब एक माह पूर्व घंटाघर व सावरकरचौक के मध्य महावीर प्याऊ के पास स्थित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिस पर विद्युत स्टोर से उपलब्ध कराए गए ट्रांसफार्मर को उक्त स्थान पर स्थापित कराकर बिजली सुचारु कराई गई, लेकिन कुछ ही घंटे तक बिजली आपूर्ति देने के बाद यह ट्रांसफार्मर उसी रात फुंक गया था, जिसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया, जिस पर वह ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया था। जिसके बाद विभाग द्वारा यहां 4090 केवीए की ट्रांसफार्मर ट्रॉली रखवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई गई थी।
विज्ञापन


इसी तरह मुहल्ला चौबयाना में भी दो माह पूर्व सौ केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ट्रॉली रखवाकर बिजली आपूर्ति कराई गई थी। वहीं चौकाबाग में भी करीब दस दिन पूर्व 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर ट्रॉली से बिजली आपूर्ति की करनी पड़ रही है। इन सभी स्थानों पर स्टोर से उपलब्ध कराए गए ट्रांसफार्मर दो दिन भी नहीं चल सके थे और फिर से खराब होने पर आपातकालीन ट्रांसफार्मर ट्रॉली के सहारे बिजली सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि अब अन्य मुहल्लों में ट्रांसफार्मर खराब होते हैं, तो विभाग के पास इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ट्रॉली नहीं होने के चलते उस क्षेत्र में विद्युत संकट भी हो सकता है। हालांकि विद्युत स्टोर द्वारा इसके लिए विभागीय अधिकारियों से रिपेयर ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की गई है, लेकिन गुणवत्ता में सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed