फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Polling parties reached polling stations, women personnel carrying children

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, बच्चों को लेकर गईं महिला कार्मिक

Sun, 20 Feb 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached polling stations, women personnel carrying children
ललितपुर। जनपद में दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 1148 मतदान केंद्रों पर बीस फरवरी को चुनाव होना है। इसकेे लिए शनिवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां अमरपुर मंडी पहुंचे, जहां से वह अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

जनपद में दोनों विस चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन आयोग की टीमों द्वारा शनिवार को अमरपुर स्थित नवीन मंडी स्थल से ईवीएम मशीनों के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही मतदान केंद्रों में ड्यूटी करने के लिए मतदान कार्मिक मंडी स्थल पहुंच गए, जहां ललितपुर और महरौनी विधानसभा क्षेत्रों को अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया, जहां पोलिंग पार्टियों के लिए मशीनों को प्राप्त करने के लिए टेबिलें सजाई गईं। जहां पहुंचकर मतदान कार्मिक और पीठासीन अधिकारियों ने टेबिलों पर जाकर ईवीएम मशीनें एवं मतदान संबंधी आवश्यक सामग्री प्राप्त कीं। इसके बाद पंडालों के नीचे बैठकर ईवीएम मशीनों व प्राप्त सामग्री की जांच की और फिर बसों में बैठकर पोलिंग पार्टियों अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। वहीं पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह, अपर निर्वाचन अधिकारी गुलशन कुमार, रिटर्निंग ऑफीसर डा.संतोष कुमार उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार के द्वारा पोर्लिंग पार्टियों की रवानगी व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

दुुधमुंहे व बीमार बच्चों को लेकर ड्यूटी कटवाने को भटकती रहीं महिलाएं
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए शनिवार को मतदान कार्मिक महिलाएं भी अमरपुर मंडी स्थल पहुंची, लेकिन कई महिला कार्मिक अपने दुधमुंहे बच्चों को लेकर ड्यूटी कटवाने के लिए सैक्टर मजिस्ट्रेट के चक्कर काटती रहीं। इनमें बहुत सी महिला कार्मिक छह से सात माह तक के बच्चों को भी अपने साथ लिए थीं। इन महिला कार्मिकों द्वारा पूर्व में अधिकारियों के समक्ष ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन उनकी ड्यूटी नहीं कटने से वह मंडी स्थल पर परेशान घूमती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमार बच्चे को लेकर रोती रही महिला कार्मिक
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के चलते एक महिला कार्मिक सहायक अध्यापिका रिंकी अग्रवाल भी अपने छह माह के बीमार बच्चे को लेकर मंडी स्थल पहुंची और सेक्टर मजिस्ट्रेट के समक्ष रोते बिलखते हुए ड्यूटी कटवाने की मिन्नतें करती रहीं, लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी।
जमीन पर बैठकर खाना खाते रहे कार्मिक
पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले कार्मिक मंडी में पंडालों के नीचे जमीन पर बैठकर कोई खाना खाता हुआ नजर आया तो कोई ईवीएम मशीनों की जांच में व्यस्त दिखाई दिया। वहीं रिजर्व ड्यूटी में लगाई गईं बहुत सी महिला कार्मिक तो सेल्फी व मोबाइल खेलने में व्यवस्त नजर आईं।

पति संभाल रहे बच्चे, पत्नी कराएंगी मतदान
महिला शिक्षक व अन्य महिला कर्मियों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है। जिसके चलते महिला कर्मियों के पति जहां अपनी पत्नियों को बच्चों को साथ लेकर पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर छोड़ने के लिए पहुंचे। तो वहीं पत्नियों को मतदान केंद्र के लिए रवाना करने के लिए बच्चों को लेकर घर वापस पहुंच गए या फिर मतदान केंद्रों वाले स्थलों पर ही अपने वाहनों से पहुंच गए। जहां पत्नियां तो मतदान कराने में व्यस्त रहेंगी, जबकि पति बच्चों को संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed