फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   political crisis spa n bjp

सपा को लाभ पहुंचा रहा लघु सिंचाई विभाग

Wed, 13 Mar 2019 01:19 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Wed, 13 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
political crisis spa n bjp
प्रशासन - फोटो : amar ujala
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को अपनी बात कहने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुचित लाभ पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

जगदीश सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश में सरकार है। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है, सत्ताधारी पार्टी के जिलाध्यक्ष की पीड़ा नहीं सुनीं नहीं जा रही है। जिलाध्यक्ष ने थक-हार कर अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि पूर्व में भी दो बार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया कि लघु सिंचाई विभाग समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार टोंटे की शिकायत को भी अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी की शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मतलब साफ है कि जिलाध्यक्ष और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारी को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रशासन की नीतियों के अंतर्गत हम काम कर रहे हैं। यदि किसी का हित नहीं सध रहा है तो हम क्या कर सकते हैं। किसी को नाम बताकर आरोप लगाएं, बिना नाम के तो कोई भी आरोप लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed