{"_id":"642091c56209a1841600b004","slug":"police-will-pass-through-six-police-station-areas-with-atiq-lalitpur-news-c-11-1-jhs1002-62921-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह थाना क्षेत्रों से अतीक को लेकर गुजरेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह थाना क्षेत्रों से अतीक को लेकर गुजरेगी पुलिस
विज्ञापन
झांसी। रविवार की रात 32 महीने पुराना सीन पुलिस एक बार फिर से दोहराती नजर आई। तब गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर पुलिस झांसी से गुजरी थी, जबकि अब कुख्यात अतीक अहमद के लिए पुलिस रात भर जागती रही। रास्ते में पड़ने वाले झांसी के सभी छहों थाना क्षेत्रों में पुलिस शाम से ही अलर्ट मोड पर नजर आई। अफसर भी उसकी लोकेशन पर नजर बनाए रहे।
रविवार की शाम गुजरात की साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर पुलिस का काफिला निकला। सोमवार की तड़के पुलिस टीम अतीक के साथ शिवपुरी के रास्ते झांसी की सीमा में प्रवेश करेगी। रक्सा से मेडिकल बाईपास हाेते हुए उसे कानपुर रोड से उरई ले जाया जाएगा। यहां से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के रास्ते उसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। रास्ते में जिले के छह थाने रक्सा, नवाबाद, बड़ागांव, चिरगांव, मोंठ व पूंछ से होकर पुलिस का काफिला गुजरेगा। सभी थाना क्षेत्रों में हाईवे पर पुलिस के 300 जवान पूरी रात निगहबानी में जुटे रहे। थानों की गाड़ियां भी लगातार गश्त में जुटी रहीं। पुलिस का कंट्रोल रूम अतीक के साथ की पुलिस टीम के संपर्क में बना रहा। जबकि, अफसर लगातार उसकी लोकेशन लेते रहे। हालांकि, पुलिस उसके रूट को लेकर पूरी गोपनीयता बनाए रही।
बता दें कि 10 जुलाई 2020 को ठीक इसी रूट से पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर गुजरी थी। तब भी पुलिस रात भर जागती रही थी। कड़े पहरे के बीच उसे जनपद की सीमा से गुजारा गया था। हालांकि, कानपुर में पुलिस की गाड़ी पलटने से उसकी मौत हो गई थी।