फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police will be deployed at every corner of Urs fair

Lalitpur News: उर्स मेले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Police will be deployed at every corner of Urs fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह पर लगने वाले पांच दिवसीय सालाना उर्स को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने का खाका तैयार किया है। मेले के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सादे कपड़े में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।
31 मार्च से सालाना उर्स शुरू हो रहा है, जो पांच दिनों तक चलेगा। उर्स मेले में अन्य प्रदेशों के लोग भी आते हैं। काफी दुकानें भी सजती हैं। तरह तरह के झूले और प्रदर्शनी भी लगती हैं। भारी भीड़ जुटती है, जिसमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गैर जनपदों से पुलिस फोर्स भी आता है। इस बार उर्स मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पुलिस का एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। भीड़ में किसी प्रकार की घटना न हो सके, इसके लिए सादे कपड़े में पुलिसकर्मी अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे। स्थानीय खुफिया इकाई की टीम मेले में सक्रिय रहेगी। मेले में भारी वाहन न पहुंच पाएं, इसके लिए प्वाइंट पर बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

--------
यातायात पुलिस रहेगी मुस्तैद
उर्स मेले में जुटने वाली भीड़ और वाहनों को देखते हुए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। वाहनों को खड़ा करने के लिए कुछ प्वाइंट चिह्नित किए जाएंगे, जहां बैरियर लगाकर वाहनों को खड़ा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed