फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police teams will leave for Kolkata and Roorkee in search of documents.

Lalitpur News: दस्तावेज की तलाश में कोलकाता और रुड़की रवाना होंगी पुलिस टीमें

Mon, 15 Dec 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police teams will leave for Kolkata and Roorkee in search of documents.
फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट प्रकरण : अभिनव सिंह के बारे में और जानकारी जुटाएगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बहनोई के चिकित्सकीय दस्तावेजों का उपयोग कर कार्डियोलॉजिस्ट की नौकरी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनव सिंह के पूरे रिकॉर्ड की गहन जांच में पुलिस जुटी हुई है। शैक्षिक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें कोलकाता और रुड़की रवाना होंगी। वहां नौकरी के दौरान प्रस्तुत किए गए शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य अभिलेखों की जांच कर उनका संग्रह किया जाएगा।
गौरतलब है कि अमेरिका में रह रहे अपने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता के चिकित्सकीय दस्तावेजों और पहचान का दुरुपयोग कर मेडिकल कॉलेज में उनके नाम से कार्डियोलॉजिस्ट पद पर नौकरी करने का मामला सामने आया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी अभिनव सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस इस पूरे धोखाधड़ी के मामले की परत-दर-परत जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौकरी के दौरान डॉ. राजीव गुप्ता के नाम से प्रस्तुत किए गए चिकित्सकीय दस्तावेजों की जांच के लिए पुलिस की टीमें पश्चिम बंगाल जाएंगी, जहां इन अभिलेखों का सत्यापन कर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा। वहीं, आईआईटी रुड़की में अभिनव सिंह द्वारा बीई (कंप्यूटर साइंस) की पढ़ाई से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अभिनव सिंह ने जहां-जहां डॉ. राजीव गुप्ता या अपने नाम से शिक्षा प्राप्त की या कार्य किया है, वहां पुलिस की टीमें जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों का संग्रहण करेंगी। कोतवाली सदर से गठित पुलिस टीमें कोलकाता और रुड़की के लिए शीघ्र रवाना होंगी।

-------------
इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें कोलकाता और रुड़की जाकर दस्तावेजों की तलाश करेंगी। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है
— मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed