फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police stop kissan union workers to stop train

धौरा में रेल रोकने पहुंचे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस व प्रशासन ने रास्ते में ही रोका

Fri, 19 Feb 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
police stop kissan union workers to stop train
धौर्रा में एसडीएम को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारीगण - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने जा रहे यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस व प्रशासन ने रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंचने दिया। उन्हें रास्ते में ही रोककर उनका ज्ञापन ले लिया गया। इस दौरान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इससे अधिकारियों से उनकी बहस भी हुई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धौर्रा रेलवे स्टेशन के लिए सड़क मार्ग से कूच किया, लेकिन इसकी जानकारी मिल जाने पर कई थानों की पुलिस लगा दी गई। जैसे ही किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता धौर्रा गांव पहुंचे, तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोध नारेबाजी शुरू कर दी। एसडीएम पाली ने उन्हें नारेबाजी से रोका, तो उनसे बहस हो गई। हालांकि, एसडीएम पाली ने यूनियन के पदाधिकारियों से ज्ञापन ले लिया। मांग की गई तीनों किसान कानून तत्काल वापस लिए जाएं, समर्थन मूल्य पर कानून बनाया जाए और किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि आठ दिन में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed