फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Follow-up - Accused who incited woman to commit suicide arrested

Lalitpur News: फॉलोअप - महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Oct 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Follow-up - Accused who incited woman to commit suicide arrested
ललितपुर। कुएं में अपने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या करने के मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने में वांछित चल रहे आरोपी आदित्य उर्फ आनंद निवासी ग्राम टीकरा तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना बानपुर के टीकरा तिवारी ग्राम में 19 अक्तूबर की रात पूजा कुशवाहा ने अपने सात वर्षीय पुत्र लक्ष्य और पांच वर्षीय पुत्री पूर्वी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। अगले दिन 20 अक्तूबर को तीनों के शव कुएं से बरामद हुए थे। मृतका के पति बालकिशन ने आदित्य उर्फ आनंद के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य उर्फ आनंद पूजा से मोबाइल पर बात करता था। उसने बातचीत की रिकॉर्डिंग और वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद वह पूजा को लगातार परेशान करने लगा था। पूजा ने आदित्य उर्फ आनंद को कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे क्षुब्ध होकर पूजा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस आरोपी आदित्य उर्फ आनंद की गिरफ्तारी में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार और आगे की कार्रवाई
बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष बानपुर भूपेंद्र सिंह ने वांछित आरोपी आदित्य उर्फ आनंद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
----------
महिलाओं में बढ़ता मानसिक तनाव चिंताजनक
मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों के कारण महिलाओं के आत्मघाती कदम उठाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। पिछले एक पखवाड़ा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई आत्महत्याओं ने इस समस्या को फिर चर्चा में ला दिया है। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को समय पर भावनात्मक सहयोग और मदद जरूरी है।
मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ ऋषभ प्रताप सिंह ने तनाव के कारणों पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार, परिवार में लगातार विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं। आपसी संवाद की कमी और समस्याओं को साझा न कर पाना भी प्रमुख कारण हैं। कई बार महिलाएं अपनी परेशानियां परिवार या परिचितों से खुलकर नहीं रख पातीं। ऐसे में समय रहते उनकी परेशानी समझना और सहयोग देना महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानी को कमजोरी नहीं मानना चाहिए। इसे ऐसी समस्या समझें जिसमें सही समय पर मदद से स्थिति संभाली जा सकती है।
तनाव के संकेत और सहायता
मानसिक तनाव से जूझ रहे व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव निराशा या अकेले रहने की इच्छा जैसे संकेतों को गंभीरता से लें। खुद को नुकसान पहुंचाने की बात को भी नजरअंदाज न करें। ऐसे व्यक्ति को अकेला छोड़ने के बजाय उसकी बात सुनें, भरोसा दिलाएं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सहायता दिलाएं। मानसिक संकट में टेली-मानस की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क करके मदद ली जा सकती है।
--------------------
जिले में महिलाओं के अपने बच्चों संग की गई आत्महत्याओं का विवरण
- 22 अक्तूबर 2019 को थाना मदनपुर क्षेत्र के उल्दनाखुर्द निवासी 27 वर्षीय बिमला ने अपने दो साल की पुत्री भूरी, चार साल की रोशनी व नयंस और सात साल की आरुषी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। - 10 फरवरी 2022 को थाना बार के ग्राम सेमराडांग निवासी शशि अपने पांच साल की पुत्री मोनिका को लेकर कुएं में कूद गई थी। जिससे शशि की मौत हो गई थी। वहीं कुएं में डले पाइप को पकड़ लेने से मोनिका बच गई थी।
- 12 जुलाई 2022 को थाना जखोरा के ग्राम मुहारा निवासी 31 वर्षीय राजकुमारी अपने तीन बच्चों दो साल के सूर्यांश, पांच साल की राखी और सात साल की ज्योति के साथ कुएं में कूद गई थी। जिसमें तीनों बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं राजकुमारी ने कुएं के अंदर दीवार की ईंट को पकड़ लिया था। जिससे वह बच गई थी।
- 27 जुलाई 2026 को थाना जाखलौन के ग्राम धौर्रा निवासी 33 वर्षीय दीपा ने अपनी तीन वर्षीय पुत्री शिव्यांशी और दो वर्षीय पुत्र कृष के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना में दीपा की बड़ी पुत्री पांच वर्षीय दिव्यांशी बच गई थी।
- 5 अक्तूबर 2026 को कस्बा जाखलौन के हरदीला मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय पूजा ने अपने चार वर्षीय पुत्र नक्स के साथ कुए में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
- 16 अक्तूबर 2026 को थाना जखौरा के ग्राम लालौन निवासी 32 वर्षीय अनेक कुमार और उसकी 30 वर्षीय पत्नी जयंती ने साड़ी व दुपट्टे के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह को बताया गया था।

- 19 अक्तूबर 2026 को थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी निवासी 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने सात वर्षीय पुत्र लक्ष्य व पांच वर्षीय पुत्री पूर्वी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। 20 अक्तूबर को तीनों के शव कुएं से बरामद हुए थे।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed