फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The audience was deeply moved while watching the enactment of the reunion of Shri Ram and Bharat.

Lalitpur News: श्रीराम और भरत के मिलाप का मंचन देख दर्शक भावविभोर

Fri, 23 Oct 2026 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The audience was deeply moved while watching the enactment of the reunion of Shri Ram and Bharat.
राज राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार - स्रोत आयोजक - फोटो : Archive
ललितपुर। तालाबपुरा स्थित श्री लक्ष्मीनृसिंह मंदिर परिसर में रामलीला के 12वें दिन भरत मिलाप और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। वृंदावन के किशोरी रासलीला एवं रामलीला संस्थान के कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन


लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम ने विभीषण को लंका का राजपाट सौंपा। इन प्रसंगों से धर्म, न्याय और मर्यादा का संदेश दिया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण हनुमान के साथ अयोध्या लौटे। उनके आगमन पर अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई और भव्य स्वागत हुआ। श्रीराम और भरत के मिलाप का भावपूर्ण मंचन हुआ।
विज्ञापन


अन्य प्रस्तुतियां और उपस्थिति
भरत मिलाप के बाद भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक मंचित हुआ और उनके राजसिंहासन पर विराजमान होते ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला के समापन पर उत्कृष्ट कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। वृंदावन के कलाकारों ने माखन चोर लीला और मोर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महंत गंगादास महाराज, दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास महाराज, नारायण दास महाराज, रामलखन दास, मुकुट बिहारी दीक्षित, प्रदीप चौबे, भगवत अग्रवाल और ओमप्रकाश शास्त्री उपस्थित थे। रामलीला समिति अध्यक्ष राजीव बबेले भी मौजूद रहे।

राज राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार - स्रोत आयोजक

राज राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार - स्रोत आयोजक- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed