फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police reached the trail of two accused who cheated people by creating chit fund company LUCC.

Lalitpur News: चिटफंड कंपनी एलयूसीसी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों की गिरेबां तक पहुंची पुलिस

Wed, 14 Aug 2024 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police reached the trail of two accused who cheated people by creating chit fund company LUCC.
जिले के विभिन्न थाना-कोतवाली में चिटफंड कंपनी के जरिए धोखाधड़ी करने वालों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर आम लोगों के हजारों करोड़ रुपये जमा कराकर हड़पकर जाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस धोखाधड़ी से जुड़े दो आरोपियों की गिरेबां तक पहुंच गए हैं।

जनपद में एलयूसीसी कंपनी बनाकर लोगों को कम समय में जमा किया गया रुपया दोगुना करने का लालच देकर हजारों करोड़ रुपये जमा कराकर हड़प कर जाने के मामले में जिले के विभिन्न थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने एसआईटी टीम का गठन किया है। एसआईटी टीम ने अभी तक इस मामले में करीब पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस टीमें आरेापियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीमों के हाथ इस धोखाधड़ी के केस से जुड़े दो आरेापियों की गिरेबां तक पहुंच गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इन्हें गिरफ्तार करने में सफल होगी। वहीं, एलयूसीसी कंपनी के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से धोखाधड़ी के शिकार लोग खुश हैं। हालांकि वह उक्त चिटफंड कंपनी में जमा किए गए रुपये वापस मिलने को लेकर लोगों से चर्चा करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed