फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police presented chargesheet in Bajaj Finance fraud case in court

Lalitpur News: बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने न्यायालय में पेश किए आरोपपत्र

Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Police presented chargesheet in Bajaj Finance fraud case in court
अदालत से
विज्ञापन

- शिवम राठौर समेत सात आरोपियों के नाम, पांच जेल में हैं निरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र प्रस्तुत कर दिए हैं। इसमें शिवम राठौर समेत सात आरोपियों के नाम हैं। इनमें पांच आरोपी जेल में निरुद्ध चल रहे हैं, जबकि शिवम समेत दो आरोपी जमानत पर रिहा हो गए थे।

बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर संदीप सोलंकी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पौने दो माह पहले सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कंपनी को 1,71,01,703 रुपये की क्षति पहुंचाई। इस धोखाधड़ी की जांच के लिए एसपी ने जनपद स्तरीय एसआईटी गठित की थी। इस मामले में पुलिस ने नवनीत, महेंद्र, करन और राशिद खान उर्फ सानू व उसकी मां राशिदा और मोहल्ला गोविंद नगर निवासी शमीम खान पुत्र मोहम्मद सलीम एवं मोहल्ला रामनगर निवासी शिवम राठौर पुत्र लक्ष्मीनारायण राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर और मोहर सहित अन्य प्रपत्र बरामद हुए थे। इस मामले में शिवम राठौर के पिता ने बेटे को जेल भेजने से दुखी होकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में फंदे से लटककर जान दे दी थी, जिसके बाद परिजनों ने शिवम को झूठे आरोपों में फंसाने का आरोप लगाते हुए इलाइट चौराहे पर लक्ष्मीनारायण के शव को रखकर प्रदर्शन किया था। इसमें जाम लगाने के मामले में सपा नेता समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद राजनीति गमाई थी और कांग्रेस का डेलीगेशन शिवम के घर पहुंचा था। हालांकि बाद में पुलिस द्वारा विवेचना में शिवम पर लगाई गई पुरानी धाराओं को हटाते हुई नई धाराएं जोड़ी गई थीं। जिसके बाद उसे न्यायालय से जमानत मिल गई थी। वहीं, इस मामले में महिला आरोपी रसीदा को सूर्योदय से पहले गिरफ्तार करने के मामले में सीजेएम न्यायालय ने कोतवाल को तलब कर स्पष्टीकरण मांगा था। जिस पर कोतवाल को न्यायालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना पड़ा था। इसके बाद न्यायालय ने इस मामले में विवेचक से सीसीटीवी फुटेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे, जिस पर अभी न्यायालय में सुनवाई चल रही है। इसी बीच अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय ने बजाज फाइनेंस धोखाधड़ी के उक्त प्रकरण में सातों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed