फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police presented charge sheet against 19 in the court for gang rape of a teenager

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने 19 के खिलाफ न्यायालय में पेश किए आरोप पत्र

Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police presented charge sheet against 19 in the court for gang rape of a teenager
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी (17) के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष और उनके तीन भाई और बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं परिवार के सदस्यों समेत 19 आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। जबकि अन्य आरोपियों की विवेचना जारी है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन माह पूर्व किशोरी की तहरीर पर 25 नामजद समेत 28 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

विशेष अधिवक्ता (विशेष लोक अभियोजक) नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि तीन माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अपने ही पिता, चाचा, ताऊ, ताई, ताऊ का बेटा के अलावा तत्कालीन सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, तत्कालीन नगर अध्यक्ष राजेश जैन झोझिया, बसपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में कोतवाली पुलिस एवं एसओजी पुलिस टीमों व अन्य टीमों ने पूर्व सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष, किशोरी के पिता समेत अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अब इस मामले में नामजद 19 आरोपियों के खिलाफ विवेचना पूरी करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र पेश कर दिए हैं। इनमें किशोरी के पिता के खिलाफ धारा 354, 323, 328, 506, 5/6 पॉक्सो एक्ट, 366ए एवं 376डीबी और किशोरी की बड़ी ताई के खिलाफ धारा 328, 506, 120 बी, 376 डीए, 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में चार्ज शीट दाखिल की गई है। वहीं पूर्व सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष राजेश जैन झोझिया, राजू यादव, महेंद्र दुबे, अरविंद यादव, महेंद्र यादव, प्रबोध नारायण तिवारी, सोनू समैया, महेंद्र सिंघई, नीरज तिवारी, ताऊ, चाचा, ताऊ का बेटा, दूसरे चाचा, तीसरे चाचा व बुआ के खिलाफ विवेचना पूरी करते हुए धारा 376 डीए एवं 5 व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में आरोप पत्र पेश किए गए हैं। इस मामले नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना प्रचलित चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed