फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police not lisining

साहब, पूराकलां की पुलिस नहीं सुन रही

Sun, 05 Jul 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
police not lisining
police new car - फोटो : police new car
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विजयपुरा निवासी जगदीश प्रसाद दीक्षित पुत्र रघुवीर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर पूराकलां पुलिस द्वारा दबंगों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अपनी एवं अपनी परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए अपने शिकायती पत्र में उन्होंने अवगत कराया है कि गांव के एक माफिया के यहां छापा मारा गया था। आरोपी का कहना है कि यह छापा पीड़ित ने लगवाया था। जिसमें उसका एक लाख रूपए खर्च हो गया हैं। जिसकी वसूली वह उससे करेगा। इसके लिए उसे अपनी दो एकड़ जमीन का बैनामा करना होगा। बैनामा कराने के लिए वह आए दिन बंदूक एवं कटटे से फायर कर रहा हैं। उसने इस संबंध में पूराकलां थाने में शिकायत की परन्तु आरोपियों के पहुंच के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने अपने एवं अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा के साथ दबंगों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पूराकलां अमर बहादुर का कहना है कि पीड़ित के पहले शिकायती पत्र पर आरोपियों पर शांति भंग का मामला दर्ज कर परगना मजिस्ट्रेट के यहां भेज दिया था। फायरिंग के संबंध में दूसरा प्रार्थना पत्र आया है। जिसकी जॉच की जा रही हैं। आरोपियों पर दबिश भी दी जा रही हैं। मिलने पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed