{"_id":"65bd55ef73ff10f9f508d2a5","slug":"police-monitored-security-arrangements-through-drones-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109788-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस ने ड्रोन के जरिए की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस ने ड्रोन के जरिए की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में भ्रमण किया और धर्मगुरुओं सहित आमलोगों से बातचीत की। शहर में ड्रोन कैमरे से शांति व्यवस्था पर नजर रखी गई।
पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सदन शाह मस्जिद व जामा मस्जिद पर धर्मगुरुओं से वार्ता की। नमाज सकुशल व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर क्यूआरटी की टीमें तैनात रही। अभिसूचना इकाई के साथ सादे कपड़ों में विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोशल मीडिया सेल एक्टिव रही और सोशल प्लेटफार्म पर लगातार निगरानी करती रही। पैदल भ्रमण के दौरान सीओ सदर अभय नारायण सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।