{"_id":"6085d4678ebc3e8d3155fa5f","slug":"police-line-guest-ward-covid-ward-lalitpur-news-jhs1938735111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में बनाया मिनी कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में बनाया मिनी कोविड अस्पताल
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बनाए गए मिनी कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार।
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की वजह से कोविड-अस्पतालों में बेड की उपलब्धता भी लगातार कम होती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस लाइन परिसर में स्थित गेस्ट हाउस में एक मिनी कोविड-अस्पताल बनाया गया है। इसमें मरीजों के लिए बेड, बिजली, पानी के अलावा ऑक्सीजन की भी व्यवस्था की गई है।
जनपद में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2864 है। इनमें अधिकांश कोरोना पॉजीटिव मरीजों को होम आसोलेशन में और अधिक गंभीर मरीजों को कोविड-अस्पतालों में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। ऐसे में अधिकांश कोविड-अस्पतालों में रोज इतने मरीज पहुंच रहे हैं कि आने वाले समय में मरीजों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता भी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए पुलिस लाइन में स्थित गेस्ट हाउस में एक मिनी कोविड-अस्पताल तैयार कराया गया है, इसमें फिलहाल सात बेड की सुविधा उपलब्ध है। यहां मरीजों को बिजली, पानी, शौचालय के अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही यहां साफ- सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि मरीजों को कोई परेशानी न हो सके। पुलिस लाइन में तैयार किए गए इस मिनी कोविड-19 अस्पताल का रविवार को पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया और अस्पताल में उपलब्ध मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
-----
पुलिस लाइन में अभी सात बेड का मिनी कोविड अस्पताल तैयार किया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इस अस्पताल में अभी सात ही बेड हैं, लेकिन आगे इसे बढ़ाया जाएगा। इस अस्पताल में पुलिस कर्मियों के परिवार के अलावा कोई भी आ सकता है।
विज्ञापन
-प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।