{"_id":"678e95b7fb14db26e209af44","slug":"police-kept-scanning-cctv-footage-while-sifting-through-ashes-in-the-forest-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128017-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जंगल में खाक छानने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जंगल में खाक छानने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जंगल में पहाड़ी पर रक्त रंजित मिले महिला के शव की शिनाख्त के लिए चौथे दिन पुलिस की टीमें आसपास सुराग खोजती रहीं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आलापुर में 16 जनवरी की शाम को जंगल में पहाड़ी पर 25 वर्षीय महिला का रक्त रंजित शव मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट के घाव थे। पोस्टमार्टम में महिला के सिर पर भारी वस्तु से हमला होने से मौत का कारण निकला था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घटना का खुलासा सहित महिला की शिनाख्त के लिए थाना जखौरा पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस को निर्देशित किया था।
पुलिस की टीमें पहले महिला की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं। घटनास्थल सहित आसपास के गांवों में लोगों से महिला की पहचान करने का प्रयास किया। घुमंतू जाति की महिला होने की संभावना पर रविवार को पुलिस ने घुमंतू जाति के डेरे पर जाकर जानकारी जुटाई थी। लेकिन, कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को पुलिस टीमें आसपास के जंगल में पहुंचीं। यहां उन्होंने बारीकी से जांच-पड़ताल कर सुराग खोजे। लेकिन, निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन
पुलिस की एक अन्य टीम जखौरा, कस्बा बांसी, हाईवे सहित अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।
-- -- --
सोशल मीडिया से भी नहीं मिली मदद
मृत महिला की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसके कपड़ों, हुलिया, रंग और हाथ पर गुदे दिनेश नाम सहित अन्य जानकारी पोस्ट की थी। जानकारी देने के लिए सीओ सदर, थानाध्यक्ष जखौरा और चौकी बांसी प्रभारी का सीयूजी नंबर भी जारी किया था। लेकिन, महिला की पहचान को लेकर अब तक कोई मदद नहीं मिली।