फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police is your friend openly ask your problem

पुलिस आपकी मित्र है, खुलकर बताएं अपनी समस्या

Tue, 04 Feb 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police is your friend openly ask your problem
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षक की भूमिका में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल ने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए और कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं, खुलकर अपनी समस्या बताएं ताकि जरुरत के समय हरसंभव मदद हो सके।
विज्ञापन

एक छात्रा ने घर से विद्यालय आने के दौरान मनचलों की छींटाकशी का मुद्दा उठाया तो कोतवाली प्रभारी ने भरोसा जताया कि शिकायत करें, आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। इस दौरान एसएसआई बीके पटेल ने छात्राओं को जागरुक करते हुए हमेशा भयमुक्त होकर आत्मरक्षा करने व जरुरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की बात कही। पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। संकल्प पत्र भी भरवाया गया।
विज्ञापन

पाठशाला में शहर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शुक्ल, एसएसआई बीके पटेल, यातायात प्रभारी अनुज सिंह गंगवार, महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह, शक्ति मोबाइल टीम से पूजा मौर्या, अलका निशाद, नेहा पटेल, हेमवती चाहर, महिला हेड कांस्टेबल शकीला बानो, कॉलेज की प्रचार्या पूनम मलिक, सोनम शर्मा, स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। फेसबुक और व्हाट्सएप पर फेक आईडी से अश्लील मैसेज, फोटो वायरल करने के साथ ही ऑनलाइन हैकिंग जैसे अपराध बढ़ रहे हैं। इससे सचेत रहने की जरूरत है। मोबाइल उपयोग के लिए है, दुरुपयोग के लिए नहीं।
- संजय कुमार शुक्ल, शहर कोतवाली प्रभारी
किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सबसे पहले स्वयं हिम्मत जुटाकर सामना करें। चुप न रहें घर वालों और पुलिस को सूचित करें। चुप्पी से अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता है। पुलिस से डरने की बजाए बेझिझक शिकायत करें। वह हमेशा मदद को तैयार हैं।
- नीतू सिंह, महिला थानाध्यक्ष
यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा होती है। छात्राएं स्कूटी चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें, हेलमेट लगाकर ही स्कूटी चलाएं और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी कतई न बैठें। उचित स्पीड में चलें। नियमों का पालन स्वयं करें। दूसरों को भी यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक करें।
- अनुज गंगवार, यातायात प्रभारी
किसी भी समस्या के दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 व 181 पर फोन करें। महिलाओं के लिए शक्ति मोबाइल पुलिस 24 घंटे सेवा दे रही है। किसी भी परेशानी में महिलाएं व बालिकाएं शक्ति मोबाइल पुलिस के फोन नंबर 7839870546 पर कॉल करें, तुरंत मदद मिलेगी। शक्ति मोबाइल पुलिस का यही कार्य है सड़क पर अकेली बेटियों की सुरक्षा करना, ताकि बेटियां निर्भीक होकर घर तक जा सकें।
- पूजा मौर्या, शक्ति मोबाइल पुलिस
हमारे साथ अगर कोई घटना हो रही हो तो शिकायत कैसे करेँ। इस पर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हेल्प लाइन नंबर 1090,112,181 पर व शक्ति मोबाइल पुलिस के 7839870546 नंम्बर पर कॉल करें व शिकायत करें। तुरंत मदद की जाएगी।
- अंजली, छात्रा
अगर हेल्पलाइन 1090 पर कोई शिकायत करते हैं तो क्या शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वर्ष 2012 में वूमैन पावर हेल्पलाइन बनाई गई। इस पर की गई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होती है और शिकायतकर्ता का नाम भी नहीं खोला जाता। महिलाओं की रक्षा के उद्देश्य से यह वूमैन पावर हेल्पलाइन बनाई गई है। यह अच्छी बात है।
- काजल, छात्रा
किसी बस में कोई परेशान करता है तो इसमें क्या करें? बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करें और बताएं कि कौन सी बस में हैं कहां से कहां जा रही हैं। तत्काल प्रभाव से आपके नजदीक की डायल 112 पुलिस आपकी मदद के लिए आ जाएगी और आपकी मदद की जाएगी। हमें इसकी जानकारी मिल गई।
- रचना राजपूत, छात्रा
112 पर सूचना देने के बाद पुलिस समय से नहीं पहुंच पाए, तो ऐसे में क्या करेंगे? इस पर बताया गया कि इस दौरान जोर से चिल्लाओ, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों तक आपकी आवाज पहुंच सके और वो आपकी मदद को पहुंचें। इससे पहले ही सामने वाले का मनोबल कमजोर हो जायेगा और वह मौके से भाग जाएगा।
- तमन्ना गंगेले, छात्रा
विषम परिस्थिति में अकेली लड़की निर्भीक होकर उन सब से मुकाबले के लिए तैयार हो जाए तो ऐसे में गलती करने वाले लोग अपने आप भाग जाएंगे। इसलिए हमेशा निर्भीक होकर रहें और अपने आप में सशक्त बनें, जिससे परेशानी का स्वयं डटकर सामना किया जा सकता है।
- प्रियंका, शिक्षिका
छात्राओं को किसी भी प्रकार के अत्याचारों के खिलाफ स्वयं आवाज उठानी चाहिए। चुप रहने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि उसका खुलकर विरोध करने से अपराधी को भी सजा मिल जाएगी और समस्या भी हमेशा को खत्म हो जाएगी।
- शिवानी, शिक्षिका
अप्रिय घटना के समय तुरंत अपने परिजनों व शिक्षिकाओं को सूचित करें। कभी भी घबरायें नहीं, बल्कि डटकर सामना करें। अगर कोई रास्ते में परेशान करता है तो उसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबरों पर करें। इससे पुलिस द्वारा आपको तुरंत मदद मिल सके।

- आरती खरे,शिक्षिका
महिलाओं को सशक्त बनाने में अपराजिता अभियान मील का पत्थर साबित होगा। पुलिस की पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। इससे विद्यार्थियों को सभ्य नागरिक बनाने में मदद मिलेगी।
- लता जायसवाल, शिक्षिका
--------------------------

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते कोतवाली ?

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते कोतवाली ?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed