{"_id":"676dbceb4b35d318690524cb","slug":"police-investigated-against-dd-krishi-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126514-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डीडी कृषि के खिलाफ पुलिस ने की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डीडी कृषि के खिलाफ पुलिस ने की पड़ताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकत करने और उसे अपने आवास पर बुलाने के आरोप में उप निदेशक कृषि के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं यह खबर कृषि विभाग में दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।
कृषि विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी की तहरीर पर उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे पर चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकतें करने, राजकीय आवास पर बुलाने और बात न मानने पर अपमानित कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को मुकदमे की जांच-पड़ताल जांच अधिकारी सीओ सदर ने शुरू कर दी है।
इसके साथ खुफिया इकाई टीम भी सक्रिय रहकर घटना को लेकर खुफिया इनपुट जुटाती रही। जबकि डीडी कृषि पर मुकदमा दर्ज होने के बाद बृहस्पतिवार को कृषि विभाग के कार्यालय में कर्मचारी शांतिपूर्वक तरीके से कामकाज करते रहे। लेकिन बाहर निकलकर आपस में इस केस को लेकर चर्चा करते देखे गए।