फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police encounter with two miscreants In Lalitpur

UP Encounter: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों के पैर में लगी गोली, दंपती से की थी छिनैती

Mon, 19 May 2025 10:48 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 19 May 2025 10:48 AM IST
सार

रविवार की देर रात पुलिस और कुछ दिनों पूर्व बाइक सवार दंपती से छिनैती करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों के पैरों  में गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन
police encounter with two miscreants In Lalitpur
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की देर रात में पुलिस और कुछ दिनों पूर्व बाइक सवार दंपत्ति से छिनैती करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की जबाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। दोनो को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। कब्जे से एक हार का टुकड़ा, दो देशी तमंचे, दो कारतूस, दो खाली खोखा कारतूस और  एक बाइक बरामद हुई। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी रंजीत सिंह पुत्र बलराम सिंह 12 मई को अपनी पत्नि मीना के साथ शादी कार्यक्रम मे चक्र वडेरा चंदेरी मध्यप्रदेश जा रहा था। राजघाट 9 नंबर पुलिया एक नंबर गेट के पास पहुंचा था। यहां दो व्यक्ति जोकि बाइक पर थे आए और पता पूछने लगे। एक व्यक्ति उससे बात करने लगया था। जबकि दूसरा व्यक्ति उसकी पत्नि मीना के पास खड़ा था। बातों बातों में उसकी पत्नि का हार काटकर निकाल कर ले गए थे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखकर, दोनों संदिग्धों की पहचान के प्रयास में जुट गई थी। एसपी ने पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने पुलिस की चार टीमे जिसमें थाना कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट/सर्विलांस टीम व अन्य थानों की टीम शामिल थी। पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल की पहचान कराई जा रही थी। रविवार की देर रात पुलिस और एसओजी टीम को मुखविर से सूचना मिली कि दंपत्ति के साथ घटना को अंजाम देने वाले बदमाश लालाराम उर्फ राघवेंद्र बसोर पुत्र भगीरथ  बसोर निवासी ग्राम कल्यानपुरा व नरेंद्र उर्फ गुप्पी कुशवाहा पुत्र बारेलाल निवासी ग्राम मसौरा कला  के राजघाट क्षेत्र में घूमने की सूचना मिली। सूचना पर राजघाट क्षेत्र में बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति राजघाट डैम कॉलोनी की तरफ से आते हुके दिखाई दिए। पुलिस को सामने देखकर पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और रुकने को कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिए। पुलिस टीम ने जबाबी फायर किया। जिसमे दोनो बाइक  आत्मरक्षार्थ,प्रशिक्षण में सिखलायी गयी टैक्टिस का प्रयोग करते हुये जबाबी फायरिंग की गयी जिसमें दोनो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।


आरोपियों के पास से एक हार का टुकड़ा (पीली धातु), दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा बरामद हुए। साथ ही एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजघाट पुलिया गेट के पास एक बाइक सवार दंपत्ति जा रहे थे। रास्ते में उनको  देखकर उनसे पता पूछने के बहाने रोका था। मौका पाकर महिला के गले से हार खीचंकर, मौके से भाग गए थे । वह लोग ललितपुर- राजघाट से उक्त घटना के माल का बटवारा को जंगल की ओर जा रहे थे । जब वह लोग राजघाट डैम कालोनी की और से मैलार गांव की ओर नहर की पटरी के पास पहुचें थे कि पुलिस टीम दिखाई थी। पीछे मुडकर जंगल की तरफ भागने लगे थे। पुलिस  ने रूकने के लिए कहा तो पकडे जाने के डर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपये का इनाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed