{"_id":"5a19cb294f1c1b9e678bdf79","slug":"police-became-confused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद प्रत्याशी को घेरने पर पुलिस बनी चकरघिन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद प्रत्याशी को घेरने पर पुलिस बनी चकरघिन्नी
Lalitpur
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
corporater encloser
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ले में पार्षद पद के प्रत्याशी को मोहल्लेवासियों द्वारा घेरने की जानकारी मिलने पर पुलिस चकरघिन्नी बनी रही। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पार्षद प्रत्याशी पर रुपये बांटने के आरोप लगाए गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले ही सभी लोग मौके से जा चुके थे। इस दौरान मौके पर खड़ी प्रत्याशी की मोटरसाइकिल पुलिस ने जब्त कर ली है।
चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शहर में अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। इस कारण पुलिस और प्रशासन चकरघिन्नी बना नजर आ रहा है। शनिवार की देर रात पुलिस को आजादपुरा वार्ड से पार्षद पद के प्रत्याशी ने सूचना दी कि उसे मोहल्लेवासियों ने घेर लिया है। सूचना मिलते ही कोतवाली और चौकी पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान मौका पाकर पार्षद पद का प्रत्याशी भीड़ से बचकर भाग निकला। जबकि मोटरसाइकिल वहीं छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त प्रत्याशी मतदाताओं को खरीदने के लिए रुपये का वितरण कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल पर टंगे बैग की जांच की तो उसमें कुछ पंपलेट, कैलेंडर और चाबी के गुच्छे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार अधिकांश सामग्री में प्रत्याशी के चुनाव से संबंधित कुछ भी प्रिंट नहीं था। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्रत्याशी ने सूचना दी थी। मौके पर जाकर देखा तो वहां से वह जा चुका था। उसकी बाइक से कुछ सामान मिला है। कुछ रुपये भी झोले में ऊपर से डाल दिए गए थे। बाइक और सामान को कब्जे में ले लिया गया है। निर्वाचन अधिकारियों की ओर से यदि आचार संहिता से संबंधित शिकायत की जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं इसी तरह अन्य क्षेत्रों से भी रुपये बांटने की सूचनाओं का बाजार गर्म रहा।