{"_id":"69ed27323de2cecc7a029aaf","slug":"police-arrest-murder-suspect-funeral-held-at-night-amidst-somber-atmosphere-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-155365-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गमगीन माहौल में रात में हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गमगीन माहौल में रात में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। पूराकलां थाना अंतर्गत ग्राम विजयपुरा में कुल्हाड़ी से हमलाकर आशीष की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर एक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, शुक्रवार को देर रात मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से घर पर मातम पसरा है।
बताते चलें कि बृहस्पतिवार को हुई मारपीट में हमलावरों ने आशीष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जिससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने पूराकलां थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए पहले पूराकलां में और बाद में तालबेहट पूराकलां तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया था। मौके पर गए अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया था। थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी में परिजनों ने रात करीब 11.10 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस गांव पर गश्त करती रही। इसी दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रीकेंद्र निवासी विजयपुरा मजरा तिवारीवाव, थाना पूराकलां को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -