फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   police arrest cop in full buffalo

भैंसों से लदी गाड़ी पुलिस ने पकड़ी

Mon, 09 Sep 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
police arrest cop in full buffalo
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने तरगुवां रेलवे क्रासिंग के समीप से आधा दर्जन भैंसों से भरी एक लोडिंग वाहन को पकड़ लिया है। पुलिस ने चालक और कंडक्टर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद भैंसों को एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि एक लोडिंग वाहन से कुछ भैंसें जखौरा से कहीं जा रही हैं, जो संभवता चोरी की हैं। इस पर उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने लोडिंग वाहन की पड़ताल की तो उसमें आधा दर्जन भैंसों को रखा गया था, जिनके आगे के दोनों पैर और गर्दन रस्सी से बंधे थे। जो पशुक्रूरता की श्रेणी में आता है। पुलिस ने सैंयर गेट बाहर झांसी निवासी चालक राहिश खान पुत्र रहीश खान और कंडक्टर नफीस पुत्र शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed