फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Police alert to health

जनता के स्वास्थ्य के प्रति सजग पुलिस खुद भी है सतर्क

Sat, 04 Apr 2020 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police alert to health
गरीब बेसहारा लोगों को खाना वितरण करते समाजसेवी व पुलिस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद में आम जनता की सेवा में अपना फर्ज निभा रहे पुलिस कर्मचारी दूसरों के स्वास्थ्य के साथ खुद भी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं। सामाजिक दूरी के साथ मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। यही नहीं, जरूरतमंदो को भी खाद्य सामग्री और भोजन भी पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर पुलिस की छवि से लोगों के दिमाग में अलग तरह की तस्वीर बनती है, लेकिन कोरोना वायरस के संकट के समय में पुलिस भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। पुलिस कर्मचारी अपने और अपनों से ज्यादा आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति अपना फर्ज निभा रहे हैं। समय मिलने पर अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रख रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जगह- जगह ड्यूटी में दूसरों को सामाजिक दूरी बनाकर रखने के साथ ही एलान करके लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारी खुद भी चाहे थाना कोतवाली, पुलिस कार्यालय या पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह मास्क लगाकर एक - दूसरे से दूरी बनाए रखकर भी काम कर रहे हैं। गल्ला मंडी में भी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी के दौरान खुद भी दूरी बनाकर मंडी पहुंचने वाले व्यापारियों और खरीदारों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दे रहे हैं तथा सख्ती से पालन करा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग जब भ्रमण को निकले तो अपने साथ गाड़ी में जरूरतमंदों की जरूरत के हिसाब से खाद्य सामग्री साथ ले गए और रास्ते में एक असहाय वृद्ध को देखा तो अपनी गाड़ी रुकवाकर उसका हाल जाना और दाल - चावल आदि सामान मुहैया कराया। शनिवार को नाराहट थानाध्यक्ष आनंद पांडेय ने भी अमझराघाटी पहुंचकर असहायों को भोजन वितरण कराया। छोटे - छोटे बच्चों को बुलाकर उन्हें भी खाने का सामान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मचारी सामाजिक दूरी का ध्यान रखकर खुद भी सजगता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं और भ्रमण के दौरान लोगों से गली - मोहल्लों व मुख्य सड़कों पर लगातार माइक से एलान कराकर लॉकडाउन का पालन कर घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। मंडी या फिर अन्य ऐसे स्थानों पर सामाजिक दूरी बनाकर ही खरीदारी कराई जा रही है। लोगों से अपील भी की है कि कोरोना वायरस को लेकर लोग सजग रहें। व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य माध्यमों से अफवाह न फैलाएं। अब तक अफवाह फैलाने पर तीन मामलों में एफआईआर कराई गई है।
- संजय कुमार शुक्ला, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed