{"_id":"5e8a24628ebc3e78b713133a","slug":"police-alert-on-misteriours-people-lalitpur-news-jhs16398505","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में दर्जनों लोग होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में दर्जनों लोग होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घरों में दर्जनों लोग होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस
पुलिस ने दी किराएदारों को दी हिदायत
अलग-अलग सोशल डिस्टेंस बनाकर रहें
संवाद न्यूूज एजेंसी
ललितपुर। कोरोना वायरस बीमारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान शहर के एक मोहल्ला में दो मकानों में दर्जनों बाहरी लोगों के एक साथ रहने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दो मकानों में दर्जनों लोग एक साथ पाए गए। जानकारी की तो पता चला कि वह करीब छह महीने से यहां रह रहे हैं और एक कंपनी में काम करते हैं।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला लक्ष्मीपुरा में दो मकानों में कई बाहरी लोग एक साथ रह रहे हैं। इसकी सूचना पर पुलिस ने मोहल्ले में जाकर मकान की पड़ताल की तो एक मकान में करीब 48 लोग और एक मकान में 40 लोग किराए से कमरों में रहते पाए गए, जो यहां करीब छह से आठ महीने पूर्व से किराए से रह रहे हैं।
वह शाम के समय एक साथ मकान में खाना खाते थे। हालांकि, इसके बाद वह अलग-अलग अपने कमरों चले जाते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भवन स्वामियों को बुलाकर मकानों में रह रहे लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस बनाकर अलग-अलग रहने की सलाह दी और कोई भी जानकारी छिपाने पर सख्त हिदायत दी। पुलिस ने रविवार की सुबह पहुंचकर दोनों मकानों की चेकिंग की, हालांकि इस समय लोगों को अलग-अलग अपने कमरों में पाया गया। पुलिस ने लोगों से सख्त हिदायत दी है कि न तो भोजन के लिए ही एकत्रित होना है और न ही कोई आयोजन में एक साथ बैठना है, जब तक लॉकडाउन चल रहा है।