{"_id":"60cf8e5d8ebc3e670d70501b","slug":"poison-compuntion-lady-died-lalitpur-news-jhs197591047","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त का सेवन करने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त का सेवन करने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
hospital 1.jpg
- फोटो : hospital 1.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली में एक विवाहिता की घर में रखा जहर पीन से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली निवासी मनीबाई (30) पत्नी मजबूत सिंह शनिवार को दिन में घर में अकेली थी। जबकि उसके ससुरालीजन खेत में मूंग व उड़द की फसल की कटाई के लिए गए थे। देर शाम को जब ससुराली घर लौटे तो बहू मनीबाई की हालत बिगड़ी हुई थी और उसे उबकाई आ रही थी। उनके पूछने पर मनी ने कीटनाशक पी लेने की बात बताई, जिस पर ससुराली उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के जेठ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि बहू मनीबाई ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। महिला की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी और उसका मायका मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम गऊखेरी में है। मृतका की एक बेटी है। वहीं मृतका के चचेरे भाई सोरम ने बताया कि उसकी बहन मनी ने शनिवार को अपने भाई सुरेंद्र को फोन करके बताया था कि उसकी पति के साथ लड़ाई हो रही है। इसके बाद उससे कोई बात नहीं हुई और अब उसकी मौत की जानकारी मिली है। अभी मायके वालों ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।