{"_id":"610059ef8ebc3e8ba376c1de","slug":"pm-awas-construct-in-khandi-negligence-taldehate-news-jhs2005521139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बना दिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास बना दिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में
विज्ञापन
Aawas Yojana.JPG
- फोटो : Aawas Yojana.JPG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना वर्ष 18 -19 में नगर पंचायत में चयनित आवास का निर्माण नगर पंचायत की सीमा में न करवाकर ग्रामसभा खांदी में कर दिया गया। इस पर एक युवक ने कड़ी आपत्ति जताते हुए नियम विरुद्ध आवास निर्माण कराने वाले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
कृष्णकांत ने उच्चाधिकारियों को भेजें अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि नगर पंचायत तालबेहट के वार्ड क्रमांक 7 मोहल्ला चौबयाना में रहने वाली महिला का प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत तालबेहट नगर पंचायत के अंतर्गत आवास स्वीकृत किया गया था। इसके बाद उस आवास का निर्माण नगर पंचायत की सीमा के अंदर न कराके ग्रामसभा खांदी के मजरा महुवापुरा ( औद्योगिक एरिया के समीप ) में करवा दिया, जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक है। लोगों ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।
00
- मेरे संज्ञान में आज ही यह मामला आया है। बोर्ड की बैठक होने के कारण मामले की पूरी जानकारी नहीं कर पाया हूूं। जानकारी करवा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट