फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   PM aawas will find in Kusth paisent

कुष्ठ रोगियों को मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास

Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
PM aawas will find in Kusth paisent
ललितपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों को आवास दिए जाएंगे। अब तक 58 पात्रों का चयन कर लिया गया है। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के नियम और शर्तें वहीं हैं, जो प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हैं। लेकिन इस योजना के अंतर्गत जिले में फिलहाल कुष्ठ रोगियों को आवास आवंटित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत ब्लाक बार में 18 आवास, ब्लाक बिरधा में आठ आवास, ब्लाक जखौरा में चार, मड़ावरा में 14, महरौनी में 10 और तालबेहट ब्लाक में चार आवास आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख बीस हजार रुपये आवास निर्माण के लिए दिए जा रहे हैं। यह पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है। पहली किस्त चालीस हजार रुपये, दूसरी किस्त सत्तर हजार रुपये और तीसरी किस्त दस हजार रुपये की आवंटित की जाती है। यदि आवास में पहले से शौचालय नहीं बना है तो शौचालय निर्माण के लिए बारह हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं। कुष्ठ रोगियों को आवास आवंटित करना अपने आप में पहली बार हो रहा है। दरअसल, कुष्ठ रोगियों के प्रति उपेक्षा का व्यवहार न किया जाए, इसलिए यह आवास आवंटित किए गए हैं। इसके लिए जिला कुष्ठ अधिकारी से रोगियों की सूची मांगी गई थी। आवासविहीन रोगियों की सूची को खंड विकास अधिकारी से सत्यापन कराया गया और सूची फाइनल की गई।
विज्ञापन

आवास विहीन कुष्ठ रोगियों का सत्यापन कराया गया, इसके बाद उनके नाम फाइनल किए गए। अब तक 58 पात्रों का चयन कर आवास आवंटित किए गए हैं।
- बलिराम वर्मा, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed