फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Please call the helpline on missing teacher

गायब हुए गुरुजी तो हेल्पलाइन पर करें फोन

Sun, 20 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालय से शिक्षक और शिक्षिकाओं का बिना किसी सूचना के गायब होना मंहगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के अभिभावक व आम जनमानस को शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। वहीं, शिक्षक व कर्मियों की समस्या निस्तारण के लिए भी हेल्पलाइन नंबर जार कर दिया है।

जिले में 1,049 प्राथमिक एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें शिक्षकों की पर्याप्त संख्या होने के बाद भी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। तमाम विद्यालयों में तो बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यून बना हुआ है। इसके मद्देनजर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिक्षक व अभिभावकों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें अभिभावक व आम जन की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 05176- 273504 व शिक्षक व कर्मियों की समस्याएं दर्ज कराने को हेल्पलाइन नंबर 05176- 273506 है। उनका कहना है कि यदि कोई शिक्षक स्कूल में शिक्षण कार्य नहीं करता है, स्कूल नहीं आता है या फिर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके घर चला जाता है और मिड डे मील की गुणवत्ता सही नहीं है जैसी शिकायतें बीएसए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य हेल्पलाइन नंबर पर शिक्षक और कर्मी विभाग से संबंधित समस्याएं कार्यालय दिवस में दर्ज करा सकेंगे। इन हेल्पलाइन नंबरों की मदद से जहां शिक्षकों की लापरवाही पर अंकुश लगेगा। वहीं, शिक्षकों की समस्याएं समय से निस्तारित हो सकेंगी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर का लाभ उठाने को कहा है।


मोबाइल लोकेशन में पकड़े गए चार शिक्षक
पंचायत चुनाव बाद शिक्षकों की मोबाइल से लोकेशन ली जाने लगी है। इसके आरंभ होते ही चार शिक्षकों की लोकेशन स्कूल से बाहर की पाई गई। इनमें तालबेहट के प्राथमिक विद्यालय सहरिया बस्ती का एक सहायक अध्यापक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वादीवर का प्रधानाध्यापक व प्राथमिक विद्यालय खांदी के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की लोकेशन रास्ते में होने की मिली है। ऐसे शिक्षकों से जवाब तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed