{"_id":"6ac2b758811ddf7c1905f1b0","slug":"players-displayed-their-prowess-in-the-badminton-tournament-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-164490-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 05 Oct 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गांधी जयंती के अवसर पर सिविल लाइंस स्थित जमील सर स्पोर्ट्स अकादमी में 2 से 4 अक्तूबर तक तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रकाश साहू राहुल और शायर जहीर ललितपुरी ने किया।
सीनियर बालिका वर्ग में अहल-जहीर प्रथम, आयुषी दुबे द्वितीय, महक अहिरवार तृतीय और परिधि जैन चतुर्थ रहीं। जूनियर बालिका में अक्षिता तिवारी प्रथम, संस्कृति तिवारी द्वितीय, सौम्या राठौर तृतीय और ख्वाहिश श्रीवास चतुर्थ रहीं। सब जूनियर में अद्विका श्रीवास प्रथम, अनन्या पाराशर द्वितीय, काव्या पाठक तृतीय और अविका नायक चतुर्थ रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में आयुष सिंह चौहान विजेता और आदि योगी शर्मा उपविजेता रहे। सब जूनियर में वर्णन प्रथम और पर्व लखोटिया द्वितीय रहे। मिनी सब जूनियर में वरुणादित्य चौरसिया प्रथम और शुभ पाठक द्वितीय रहे। समापन समारोह में चौधरी जफर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। अकादमी निदेशक जीशान को भी सम्मानित किया गया। शान उल्लाह खान, मृदुल आनंद और मिनी अहिरवार को विशेष प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रकाश साहू राहुल ने खिलाड़ियों को शटल कॉक व पेन भेंट किए। इस दौरान शायर करीम असर ललितपुरी, इलियास खान, सुखदास श्रीवास समेत अभिभावक मौजूद रहे।