तालबेहट। राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय बम्होरीसर की चौदहवीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया।
मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अंकित साहू ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है। खेलों से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक एवं तार्किक रूप से भी मजबूत होता है। विद्यालयस्तर की प्रतियोगिताओं द्वारा छात्र- छात्राओं को अपने हुनर निखारने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता से पूर्व गत वर्ष के चैंपियन नम्रता राजा ने चक्र की परिक्रमा लगाई। प्राचार्य रीना वालिया ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में सदमार्ग का अनुशरण करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ देशहित की भावना रखने का आह्वान किया। इस मौके पर छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में गत वर्ष की चैंपियन नम्रता ने प्रथम, साधना द्वितीय और शुभा ने तृतीय स्थान। छात्र वर्ग में लोकेश प्रथम, दीपराज द्वितीय एवं प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में महीप यादव प्रथम, संजय दितीय और रवि तृतीय रहे। लंबी कूद के छात्रा वर्ग में कुसुम कुशवाहा प्रथम, राजर्षि द्वितीय एवं रक्षा यादव ने तृतीय रहीं। छात्र वर्ग में रवि प्रथम, संजय द्वितीय और मनोहर तृतीय रहे। डा. आशुतोष यादव, प्रो. गजेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।