फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Platforms one, two and three will be constructed at Matatila station.

Lalitpur News: माताटीला स्टेशन पर होगा प्लेटफार्म एक, दो व तीन का निर्माण

Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Platforms one, two and three will be constructed at Matatila station.
ललितपुर। माताटीला रेलवे स्टेशन पर अब प्लेटफार्म एक, दो व तीन का निर्माण किया जाएगा। विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्लेटफार्म बनने के साथ यात्रियों के लिए टिनशेड, लाइट, पंखा, शौचालय आदि व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

झांसी व ललितपुर के मध्य में माताटीला स्टेशन पड़ता है। यह स्टेशन कैंट के अनुसार भी महत्वपूर्ण माना जाता है। माताटीला बांध होने के चलते भी इस स्टेशन का महत्व और बढ़ जाता है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। लेकिन, ट्रेन का सीधा साधन न होने से सैलानियों को सड़क के जरिये तालबेहट से होकर जाना पड़ता है। दूरी अधिक होने के साथ कैंट एरिया के चलते वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। इस स्टेशन पर लूप लाइन की ओर एक छोटा सा प्लेटफार्म है। यहां पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। अब रेलवे ने माताटीला स्टेशन पर प्लेटफार्म एक और दो व तीन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। यात्रियों के लिए प्लेटफार्म पर बेंच, शौचालय आदि का निर्माण किया जाएगा। ---------
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। माताटीला रेलवे स्टेशन पर भी प्लेटफार्म बनाया जाना प्रस्तावित है।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed