फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   plantation within 24 hour

24 घंटे में रोपे जाएंगे पांच करोड़ पौधे

Sun, 01 May 2016 01:18 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 01 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
plantation within 24 hour
पाौधराोपण्‍ा - फोटो : demo pic
ललितपुर। ग्रीन यूपी क्लीन यूपी कार्यक्रम के अंतर्गत जुलाई के किसी एक दिन 24 घंटे में लगभग 6,500 स्थलों पर पांच करोड़ पौधों के रोपण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किए जाने का निर्णय शासन ने लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को पौधरोपण की तैयारियां को लेकर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पौधरोपण समयबद्ध कार्य है, इसकी माइक्रोप्लानिंग करके पूरी तैयारी कर ली जाए व सभी अधिकारी इसमें सहयोग करें। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि अध्यापकों की व्यवस्था और स्कूल के बच्चों की व्यवस्था स्थानीय रूप से की जाए। डीएफओ वीके जैन द्वारा वर्ष 2016 पौधरोपण की तैयारी के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की और समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को योगदान देने को कहा। कार्यक्रम एक दिन में संपन्न किया जाना है, जो चुनाव पेटर्न पर आधारित है, जिसमें सेक्टर अधिकारी, जोनल अधिकारी, विशिष्ट जोनल अधिकारी की तैनाती की जानी है। खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, तहसीलदार अपने-अपने कार्य क्षेत्र में जोनल अधिकारी बनेंगे।
विज्ञापन


पौधरोपण के दिन छात्रों और अन्य लोगों को रोपण स्थल तक पहुंचाने एवं वापस लाने हेतु परिवहन विभाग द्वारा वाहन की व्यवस्था की जानी है। छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों की पौधरोपण स्थल के निकट तैनाती एवं तीन-तीन अध्यापकों को निष्पक्ष गवाह एवं संप्रेक्षक की तैनाती जिला विद्यालय निरीक्षक/बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा की जाएगी। एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने श्रमिकों की व्यवस्था, स्कूल के बच्चों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में  एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, एसडीएम पाली प्रियंका सिंह, एसडीएम महरौनी प्रदीप वर्मा, उपायुक्त श्रम व रोजगार एनडी त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामप्रकाश यादव, बेसिक शिक्षाधिकारी शमीम खानम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed