{"_id":"57547fd74f1c1bc909108c53","slug":"plantation-is-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्ष हैं तो हम हैं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्ष हैं तो हम हैं: डीएम
lalitpur
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पाौधराोपण्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएम ने पावर प्लांट परिसर में पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्ष हैं तो हम हैं।
ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी में पर्यावरण संवर्धन, पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के प्रबंध निदेशक आरएस शर्मा ने की। डीएम ने कहा कि वृक्ष जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षों के कटान का परिणाम यह है कि आज कभी सूखा तथा कभी बाढ़ जैसी स्थितियों से जूझ रहे हैं। वृक्ष हैं तो हम हैं, इस अवधारणा को लेकर सभी को चलना है। कंपनी के ईएचएस विभाग के अध्यक्ष डा. एबी सिंह ने कहा कि ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी पर्यावरण दिवस को एक इवेंट के रूप में मनाती है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करना है। प्रबंध निदेशक आर एस शर्मा ने कहा कि आज के दिन प्रदूषण तथा तापमान में हो रही वृद्धि के प्रति सभी को जागरूक करके पर्यावरण प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा उनको बचाना है। यूनिट हेड एएन सार ने बताया कि पृथ्वी के सतह की निरंतर बढ़ते तापमान की प्रक्रिया को ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं। अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने भी पौधों का रोपण किया। कंपनी के उद्यान विभाग के विशेषज्ञ एक्यूखान ने पौधरोपण कराया।
इस मौके पर यूनिट हेड एएन सार, डा. सरोज महापात्रा, मधुशंकर शर्मा, बीेके अग्रवाल, विनय वनकोटी, विकास सक्सेना, मुकेश सिन्हा, गोविंद माहेश्वरी, प्रवीण वंसल, अजय भारद्वाज, सुनील ओझा, डीके सिंह, आरएन वेदी, किरन कुमार, राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन एबी सिंह ने किया।
बाक्स में
एक लाख पौधे रोपने का लक्ष्य
ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी द्वारा कंपनी परिसर में एक लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा है। इसके प्रथम चरण की शुरुआत पर्यावरण दिवस के अवसर पर आठ हजार पौधों के रोपण के साथ हुई है। माह सितंबर तक लक्ष्य के अनुरूप पौधों का रोपण कर लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। पौधों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए कंपनी द्वारा पावर प्लांट परिसर में एक नर्सरी विकसित की गई है।