फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   plantation by commisinor jhansi

प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक: मंडलायुक्त

Mon, 06 Jul 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
plantation by commisinor jhansi
कैप्सन - 5- ग्राम पवा में पौधरोपण करते मंडलायुक्त झांसी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। रविवार को ग्राम पवा में मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा ने पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और उसकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

तहसील तालबेहट में तीन लाख सत्तानवे हजार चार सौ सात पौधे रोपने के लक्ष्य के सापेक्ष वन विभाग को एक लाख सैंतीस हजार पांच सौ दस पौधे रोपने हैं। रविवार को ग्राम पवा में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने पौधा रोपकर इसका शुुुुभारंभ किया। इस मौके पीपल, बरगद, आवंला, नीम, सहजन, अशोक आदि प्रजाति के लगभग दस हजार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के दौरान डीएफओ डीएन सिंह, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम मुहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ वन विभाग आरएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी प्रेमशंकर तिवारी, सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने पहले दिन 62 हजार पांच सौ पौधे रोपे हैं। वहीं, खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय की अगुवाई में विकासखंड की ग्राम पंचायतों में पौधारोपण हुआ। इसमें ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, रोजगार सेवकों ने भूमिका निभाई। तहसीलदार सौरभ पांडेय की मौजूदगी में ग्राम तरगुवा में वृहद पौधरोपण किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा माताटीला में, कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली परिसर एवं अन्य संस्थाओं द्वारा अपने-अपने संस्थानों पर पौधरोण किया गया।
विज्ञापन

दो सौ पौधे रोपे
नत्थीखेड़ा। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत नत्थीखेड़ा ग्राम पंचायत में खंड विकास अधिकारी दीपेंद्र पांडेय की अगुवाई में हुए पौधरोपण में ग्राम प्रधान सेवाराम राजपूत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तुषार कुमार ने लगभग दो हजार पौधों का रोपण कराया। ग्राम प्रधान ने कहा कि प्रदूषित वातावरण में पौधा को रोपण आवश्यक है। तुषार कुमार ने कहा कि पौणों के रोपण से अधिक महत्वपूर्ण कार्य उनकी परवरिश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed