फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Place cucumber seeds of melons penalty on giving

खरबूजे की जगह ककड़ी का बीज देने पर जुर्माना

Tue, 21 Jul 2015 01:57 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी एक किसान को महरौनी के एक किसान सेवा केंद्र द्वारा गलत बीज देना महंगा पड़ गया। फसल का नुकसान होने पर जिला उपभोक्ता फोरम ने दोषी किसान सेवा केंद्र से पीड़ित किसान को आर्थिक क्षति के रूप में 66 हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



परिवादी के अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम देवरी निवासी रघुवीर सिंह पुत्र गोपीलाल ने जिला उपभोक्ता फोरम न्यायालय में वाद दायर करते हुए बताया था कि महरौनी स्थित महेश राय के किसान सेवा केंद्र से कानपुर के प्रबंधक, विनायक सीड्स द्वारा 31 जनवरी 2013 को 3,500 रुपए में पैक खरबूजों का सात किलोग्राम बीज खरीदा और अपने खेतों में बोया था, साथ ही खाद, पानी आदि की भी व्यवस्था की थी। जब फसल  फल देने लायक हुई तो उसमें खरबूजों के स्थान पर ककड़ी के फल आने लगे। इस पर आठ अप्रैल 2013 को उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराई। रिपोर्ट में सेवा केंद्र की कमी व लापरवाही उजागर हुई। पीड़ित किसान ने विपक्षी को नोटिस देकर नुकसान की भरपाई मांगी, लेकिन न तो उसे नुकसान की भरपाई दी गई और न ही नोटिस का कोई जवाब मिला। इस पर पीड़ित किसान ने जिला उपभोक्ता फोरम की शरण ली।
विज्ञापन



सोमवार को नीलम सक्सेना व उमेश सक्सेना के न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए परिवादी को आर्थिक क्षति के रूप में 66 हजार रुपए नकद एवं वाद व्यय व अन्य प्रतिकर के रूप में एकमुश्त टोकन अमाउंट तीन हजार रुपए एक माह में दिलाने के आदेश दिए। आदेश में कहा गया कि विपक्षी द्वारा एक माह में आदेश का पालन नहीं करने पर वाद दायर करने की तिथि से वास्तविक अदायगी तिथि तक आर्थिक क्षति के रूप में धनराशि पर आठ प्रतिशत सालाना दर से साधारण ब्याज पाने का अधिकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed