फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pisanari-Rajghat road will be bathed in milky light

Lalitpur News: दूधिया रोशनी से नहाएगा पिसनारी-राजघाट मार्ग

Sun, 02 Mar 2025 12:55 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pisanari-Rajghat road will be bathed in milky light
पं दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नगर पालिका करवाएगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के पिसनारी-राजघाट मार्ग जल्द ही दूधिया रोशीनी से रोशनी होगा। नगर पालिका परिषद द्वारा 26.88 हजार रुपये से लाइटें लगाए जाने का कार्य किया जाएगा। इसमें पिसनारी तिराहा से राजघाट मार्ग की ओर लाइटें लगाई जाएंगी। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
शहर के राजघाट रोड पर पिसनारी तिराहा से सिलगन क्रॉसिंग तक नगर पालिका की सीमा भले ही है, लेकिन अब तक प्रकाश की सुविधा नहीं की गई है। शाम होते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है। जबकि इस मार्ग में अधिक दूरी तक मकान भी बने हुए हैं। ऐसे में मार्ग किनारे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

अब जल्द हो इस मार्ग पर प्रकाश की सुविधा होगी। नगर पालिका द्वारा पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत 22.88 लाख रुपये से पिसनारी तिराहा से सिलगन की ओर लाइटें लगवाने की तैयारी की जा रही है। बोर्ड में पहले ही स्वीकृति मिल गई थी। टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। जल्द ही मार्ग में एक ओर स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने का काम शुरू होगा। मार्च माह के अंत तक मार्ग में लाइटें लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिसनारी तिराहा से राजघाट मार्ग जल्द ही रोशन होगा। पं. दीनदयाल योजना के अंतर्गत लाइटें लगाए जाने का कार्य जल्द ही शुरू होगा।
-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed